फरदीन ने पिता की आखिरी इच्छा पूरी की

अपनी मृत्यु के कुछ दिनों पहले फिरोज खान ने बंगलुरू स्थित अपने फार्महाउस पर पालतू जानवरों के साथ कुछ समय बिताने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन मुम्बई के चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती तबियत को देखते हुए अस्पताल से डिसचार्ज करने से मना कर दिया था।
लेकिन फरदीन ने एक आज्ञाकरी पुत्र का फर्ज निभाते हुए चिकित्सकों से उन्हें डिसचार्ज करने का आग्रह किया ताकि वे अपने पालतू जानवरों के साथ कुछ समय बता सके।
बीते शुक्रवार को फरदीन अपने पिता को एक चिकित्सक और नर्सों के साथ एक विशेष चार्टड प्लान में लेकर बंगलुरू आए। जहां फिरोज खान ने तीन दिन सुकून से बिताए और रविवार देर रात दुनियां से अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











