..................... Farah Khan's cook Dilip prices increased even before shooting with Shahrukh Khan? Said- 'Want a BMW' - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के साथ शूटिंग से पहले ही बढ़े फराह खान के कुक के भाव? कहा- 'बीएमडब्ल्यू चाहिए'

farah khan

Farah Khan Driver wants BMW Car- फराह खान जितनी मशहूर हैं वैसे ही उनका कुक भी काफी चर्चा में रहता है। हम बात कर रहे हैं दिलीप की जो कि फराह खान के कई व्लॉग्स का हिस्सा रहते हैं।

इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको हैरान करने वाला है क्योंकि दिलीप ने फराह खान से काफी बड़ी डिमांड कर दी है। पता चला है कि फराह खान का ड्राइवर दिलीप एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग कर रहा है।

वायरल हो रहे नए व्लॉग में पता चला है कि फराह खान ने दिलीप के साथ अभिनेता करण वाही के घर में एंट्री मारी थी। पता चला है कि कुक शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यही कारण है कि दिलीप ने ऐसी डिमांड रख दी है।

फराह खान ने कहीं ये बातें

फराह खान इस दौरान दिलीप से बात कर रही थीं और उन्होने दिलीप से कहा, "परसों किसके साथ शूटिंग है?" दिलीप तुरंत जवाब देते हैं, "शाहरुख खान सर।" करण वाही भी दिलीप से सवाल करते हैं कि क्या आपको शूटिंग पर जाने के लिए ड्राइवर की जरूरत है? इस पर दिलीप कहते हैं, 'अगर फराह मैम मेरे लिए कार खरीदेंगी तो मैं ड्राइवर रखूंगा।'

दिलीप से फराह ने पूछा कि "आपको कौन सी कार पसंद है?" दिलीप कहते हैं, "फिलहाल, मैं बीएमडब्ल्यू में सफर कर रहा हूं। अब उससे भी महंगी कोई चीज़ लेने की योजना बना रहा हूं।" इसके बाद दिलीप का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

दिलीप के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये सही चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' एक का कहना था, ''तो हम क्या करें।'' एक ने लिखा, ''उनका कुक कई बॉलीवुड सेलेब्स से भी ज्यादा मशहूर है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X