बॉलीवुड के अपने इन दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने इस एक्सपेंसिव जगह पर गयी फराह खान

फिल्म निर्देशक फराह खान अपने बॉलीवुड गैंग के साथ छुट्टियां मनाने निकल चुकी है। फराह ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। फराह खान अपनी छुट्टियों पर अपने दोस्तों की मंडली के साथ दुबई के लिए निकली हैं। इस गैंग में गौरी खान, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक सेल्फी पोस्ट किया है, जिसे देखकर लगता है कि उसे फरहान अख्तर ने खींचा है। इस तस्वीर को देखकर ही पता चलता है कि सभी हॉलीडे के मूड में हैं। एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बॉलीवुड के दोस्तों की यह गैंग दुबई के लिए निकल पड़ी है।
फराह खान ने अपने ग्रुप का नाम 'बॉली गैंग' रखा है। इस तस्वीर में गौरी खान ने डेनिम का स्लीवलेस डीप नेकलाइन टॉप डाल रखा है। अपने इस लुक के साथ गौरी ने सन ग्लासेस को पेयर किया है। फराह ने ब्लेजर डाल रखा है। गौरी और फराह दोनों ने ही बालों को खोल रखे हैं। फरहान ने सफेद रंग के स्वेट शर्ट के साथ टोली लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। शिबानी दांडेकर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काले रंग के कपड़े डाले हुए हैं। वहीं फरहान अख्तर ने फराह के गाल पर किस करते हुए एक और फोटो शेयर किया है।
अपने प्रोफाइल से शेयर फोटो के कैप्शन में फराह खान ने लिखा है, 'ऑफ टू दुबई'। इसके साथ ही #टैग के साथ उन्होंने लिखा है 'अटलांटिस ओपनिंग', 'बॉली गैंग' और 'टाइमपास'। फोटो में सभी बहुत खुश और उत्साहित दिखायी दे रहे हैं। फराह खान के इस पोस्ट पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'शानदार तस्वीर, सभी एक फ्रेम में', एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'खूबसूरत तस्वीर। दुबई की आपकी यात्रा का आनंद लें।'


Click it and Unblock the Notifications
