तीसरी बार दुल्हन बनने को तैयार है राखी सावंत? इस स्टार के नौकर से रचाएंगी ब्याह

Rakhi Sawant Third Wedding

Rakhi Sawant Third Wedding: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। हालांकि इस समय वह लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं और उनके एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी की शादी के बाद राखी दुबई में जाकर सेटल हो चुकी है। वहां पर एक्ट्रेस ने करोड़ों का एक लग्जरियस घर भी खरीद लिया है और उनकी डांस एकेडमी भी है। इसीलिए अब वह लाइमलाइट से दूरी बनाकर शांति से रहना चाहती हैं।

लेकिन अब आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत से दुबई में फिल्ममेकर फराह खान की मुलाकात हुई। वह उनके घर पर भी गई थी और राखी के साथ में फूड व्लॉग भी बनाया था। जहां पर रखी ने फराह खान की खूब खातिरदारी की और इसके लिए मां की दाल और बाप के चावल भी बनाए थे। इस डिश का नाम सुनने के बाद में फराह खान भी काफी हैरान हो गई थी।

इस व्लॉग के दौरान राखी सावंत ने अपने दुबई में लाइफस्टाइल को लेकर बात की और फरहा खान को अपना घर भी दिखाया। इस दौरान फिल्म मैं हूं ना के ऑडिशन राउंड का भी जिक्र किया गया। राखी सावंत ने अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर के चलते फराह खान को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। राखी सावंत की इन बातों को सुनने के बाद फराह खान को अपने कुक दिलीप की याद आ गई।

इस दौरान मजाक में फराह खान ने राखी सावंत से कहा कि वह उनकी शादी अपने नौकर दिलीप से कर देगी। उन्होंने कहा कि मेरे कुक दिलीप और तुम्हारे हाथ पीले कर दूं? इस पर राखी सावंत हंसते हुए बोली कि नहीं बिल्कुल भी नहीं। व्लॉग के दौरान राखी ने बताया कि जिंदगी में उनके लिए कुछ फैसला काफी गलत साबित हुए हैं।

लेकिन अगर हम राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी रितेश से हुई थी और यह शादी कुछ वक्त के बाद ही टूट गई थी। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी के साथ में शादी की थी और एक्ट्रेस ने दावा किया था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया।

Read more about: farah khan rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X