'टेलीविजन ने मुझे लोकप्रिय बनाया'

फराह इन दिनों छोटे पर्दे पर 'तेरे मेरे बीच में' नामक कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है। उन्होंने कहा, "छोटे पर्दे को आप छोटा नहीं समझें। मेरा मानना है कि दूर दराज के गांवों में रहने वाले लोगों तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम टेलीविजन ही है। मैं सोचती हूं कि यदि मैं आज लोकप्रिय हूं तो इसके पीछे टेलीविजन का ही हाथ है।"
बॉलीवुड को 'ओम शांति ओम' जैसी लोकप्रिय और हिट फिल्म देने वाली फराह ने कहा, "मुझे टेलीविजन के लिए काम करना पसंद है। मुझे इस प्रकार के काम करने में आनंद मिलता है। "


Click it and Unblock the Notifications











