..................... Farah Khan trusts SHahrukh but Shahrukh finds Rohit Shetty dependable - Hindi Filmibeat

Confusion: फराह को शाहरूख पर, शाहरूख को रोहित पर भरोसा!

फराह खान भले ही शाहरूख खान को लेकर वापस से सपने सजा रही हैं लेकिन शाहरूख खान को अब शायद फराह खान से डर लगने लगा है। कारण वाजिब भी है, हैप्पी न्यू ईयर जैसा डिसास्टर कोई शाहरूख के कद के इंसान से तो उम्मीद भी नहीं कर सकता। तो अब शाहरूख ने भी वापस अपने मोड में आने की तैयारी कर ली है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म फैन और रोहित शेट्टी दोनों की ही बात की।

शाहरूख का कहना था कि रोहित शेट्टी की फिल्मों पर रोहित शेट्टी की मुहर लगी होती है रोहित की कोई भी फिल्म बहुत बड़ी होती है। मुझे यकीन है कि उनके साथ मेरी अगली फिल्म भी इतनी ही बड़ी और शानदार होगी। हैप्पी न्यू ईयर से भी बड़ी और शानदार।
ALSO READ: शाहरूख की सात फिल्में copy करके फराह ने बनाई happy new year!

अपनी आने वाली दोनों फिल्में रईस और फैन के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि वो कुछ अलग रोल करना चाहते थे। जैसा स्वदेस में था या फिर चक दे इंडिया में। इसीलिए उन्होंने ये फिल्में साइन की। फैन में उनका किरदार एक फैन का है। वो जानना चाहते थे कि एक फैन अपने सुपरस्टार के बारे में कैसे सोचता है। उसकी ज़िंदगी कैसी होती है। वहूीं रईस में वो एक ज़मीन से जुड़े हैं, बिल्कुल ग्रामीण। हालांकि उन्हें विश्वास नहीं था कि वो इसमें फिट होंगे पर फिल्म के डायरेक्टर रोहन ढोलकिया को पूरा विश्वास था। इसका मतलब फैन्स अब बस शाहरूख की वापसी के लिए तैयार हो जाएं और उनकी हैप्पी न्यू ईयर की गलती को भूल जाएं।
ALSO READ: 10 कारण, इंडस्ट्री को क्यों नहीं मिल सकता दूसरा शाहरूख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X