वर्कआउट पर सेलेब्स को फटकार लगाने वाली फराह खान की अभिषेक बच्चन ने खींची टांग, Tweet वायरल
हाल में ही कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। यहां उन्होंने दूसरे स्टार्स को लेकर कहा था कि प्लीज आप लोग अपना वर्कआउट वीडियो बनााना बंद करें। उन्होंने ये तक कहा था कि आप स्टार्स के पास अपना फिगर बनाने के अलावा कोई और परेशानी नहीं है। आप लोग वर्कआउट वीडियो पोस्ट करना बंद करें वरना मजबूरन वह सबको अनफॉलो करना शुरू कर देंगी।
फराह खान के इस बयान के बाद जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने फराह खान की टांग खींची। अभिषेक ने फराह से ही वर्कआउट वीडियो पोस्ट करने की मांग कर दी।

हाल में फराह खान ने कोरोना वायरस लॉकडाउन से सीखी गई बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अलमारी में कपड़े भरे हुए हैं लेकिन चाहिए दो नाइटी, एक दिन के लिए और रात के लिए। वहीं दूसरी सीख ये है कि मेरे असली दोस्त बाबुराम सब्जी वाला और हिरल किराने वाले जैसे लोग हैं।
इसी पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने लिखा, थैंक्यू ये सब बताने के लिए लेकिन अब आप वर्कआउट वीडियो पोस्ट करें। फिर क्या सोशल मीडिया पर कई यूजर ने अभिषेक के इस पोस्ट को शेयर किया और इस मजाक में उनका साथ दिया।
बता दें फराह खान का ट्वीट करने का मतलब ये था कि सभी सितारों को कोरोना वायरस की गंभीरता को समझना चाहिए। वर्कआउट वीडियो से ही कुछ नहीं होने वाला है। बल्कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सराहना की जरूरत है तो वहीं कोरोना के प्रति जागरुक करने की भी।


Click it and Unblock the Notifications
