7 साल पहले ही एक फ्रेम में दिखती 'खान तिकड़ी', लेकिन कहां?
बॉलीवुड की खान तिकड़ी साथ क्या आई, उनके फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लोग उत्साह से भर उठे। बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं, जो तीनों खान यानि कि शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान से बराबर जुड़े हैं। इन्हीं में से एक नाम है फराह खान का।

जी हां, तीनों खान में नजदीकी की खबरों से फराह खान बेहद खुश हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने एक पुरानी बात भी सामने रखी। एक इंटरव्यू के दौरान फराह खान ने बताया कि फिल्म 'ओम शांति ओम' के वक्त मैंने कड़ी कोशिश की थी कि इन तीनों को एक गाने में ले आऊं, मगर उस वक्त आमिर नहीं आ पाए थे। आपको याद दिला दें, फिल्म ओम शांति ओम के गाने ''दिवानगी दिवानगी'' में सलमान समेत लगभग पूरा बॉलीवुड नजर आया था, लेकिन आमिर को लोगों ने मिस किया था।
बहरहाल, फराह खान ने कहा कि उन तीनों के साथ आने से सभी फैन्स बहुत खुश हैं। जो काम मैं नहीं कर पाई, वह आखिरकार रजत शर्मा ने कर दिखाया। वहीं, साथ ही फराह ने माना कि खान तिकड़ी के बीच उतनी दूरियां हैं नहीं, जितना मीडिया ने दिखा दिया है।
फराह ने कहा कि सच कहूं तो 'खान वार्स' मीडिया का बनाया हुआ है। मैं शाहरुख़ के बहुत करीब हूं, सलमान को भी बचपन से जानती हूं। और मैं आपको बता दूं कि इन दोनों ने कभी भी पीठ पीछे एक-दूसरे की बुराई नहीं की। खैर, मुझे खुशी है कि इन्हें इस तरह साथ देखकर अब इनके फैंस को राहत मिलेगी।
बहरहाल, फराह खान की यह बातें सुनकर ही महसूस होता कि वह खान तिकड़ी के साथ आने से कितनी खुश हैं। वैसे, अगर आमिर खान ने ओम शांति ओम के प्रपोशल को मान लिया होता तो तीनों खान को साथ देखने का सपना 7 साल पहले ही पूरा हो चुका होता। खैर, देर आए, दुरूस्त आए..


Click it and Unblock the Notifications