फराह खान भी एक्टिंग करेंगी

हाल ही में गुजारिश फिल्म पर छींटाकशी होने की वजह से दोनों निर्देशकों में दूरियां बन गयी थीं, लेकिन अब इस खबर के बाद सभी आश्चर्य में पड़ गये हैं कि आखिर यह हुआ कैसे। दरअसल, फराह ने कई बार भंसाली को कई बातों पर कमेंट किया। अब दोनों में नजदीकियां बढ़ रही हैं और दोनों की गलतफहमियां दूर हो रही हैं।
जब इस बारे में संजय से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह सही तरीका था उससे बदला लेने का। हालांकि फिर उन्होंने कहा कि वह मजाक कर रहे थे। मैंने जो किरदार की रचना की।
उसमें फरहा फिट बैठती है। इसलिए मुझे लगा कि मैं उससे बात करूं। मैंने उनसे बात की तो वह तैयार हो गयीं। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आनेवाली है। फिल्म का संपादन संजय की बहन बेला ही करेंगी।
उन्होंने भी इस बारे में कहा है कि यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि वह अपनी दोस्त फराह के साथ इस फिल्म में काम करेंगी। इस बारे में फराह ने कहा है कि आपको जिंदगी एक बार ही मिलती है। इसलिए जब भी मौका मिले अपनी जिंदगी को जीना चाहिए और उस मौके को स्वीकारना चाहिए। इसलिए जब मुझे यह ऑफर मिला मैंने हां कर दी।


Click it and Unblock the Notifications











