10 साल बाद साथ आए आमिर-फराह

लगभग 10 साल बाद आमिर के साथ काम करने की पुष्टि करते हुए फराह ने कहा, "हां, मैं आमिर की फिल्म दिल्ली बेली के एक गीत का नृत्य निर्देशन कर रही हूं।"ऐसे में जब फराह से पूछा गया कि क्या आप सक्रिय रूप से नृत्य निर्देशन की दुनिया में लौटने जा रही हैं तो उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है, मैं सक्रिय तरीके से नृत्य निर्देशन नहीं करती। दोस्तों के लिए कुछ गानों पर नृत्य का निर्देशन करती हूं।
आमिर के गीत के अलावा मैं अपने भाई साजिद की फिल्म हाऊसफुल 2 और अपने पति शिरीष कुंदूर की फिल्म 'जोकर' के गीत के लिए नृत्य निर्देशन कर रही हूं। इसके अलावा इस वर्ष किसी और गीत के लिए नृत्य निर्देशन नहीं करूंगी।" पिछले वर्ष निर्देशक अभिनव देव ने 'दिल्ली बेली' को पूरा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











