फराह खान ने बैकग्राउंड डांसर बनकर की थी करियर की शुरुआत, पहला वीडियो देख पहचानने से कर दोगे इंकार

Farah Khan First Performance: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को कौन नहीं जानता है। उन्होने ओम शांति ओम से लेकर हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में निर्देशित की हैं और कई गानों को कोरियोग्राफ किया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वो इंडस्ट्री में नईं थीं तो वो क्या करती थीं? दरअसल उनका एक बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनको पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।
फराह खान को जिसने भी देखा उसको यकीन नहीं हुआ। एक वक्त में बेहद दुबली पतली फराह आज सेहतमंद हैं और किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जवानी के दिनों में वो ऐसी लगती थीं।
पहला डांस परफॉर्मेंस
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में फराह खान को बैकग्राउंड डांसर की तरह परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये उनका एक डांसर की तरह पहला परफॉर्मेंस बॉलीवुड में था। funkworldwide123 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि, ''फराह खान ने पहली बार किसी फिल्म में एक पेशेवर डांसर के रूप में 1987 की फिल्म जलवा के गाने "फीलिंग हॉट हॉट" में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। कोरियोग्राफर के रूप में उनकी आधिकारिक शुरुआत बाद में 1992 में हुई।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फराह खान ने भी रिएक्ट किया है। फराह ने कमेंट करते हुए लिखा, ''ओह माय गॉड।'' इसके अलावा उन्होने हंसने वाला इमोजी भी साझा किया।
लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद फराह खान की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आज वो जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है। फिलहाल आप देखिए फराह खान का ये पुराना वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











