मेरी सास मेरे लिए खाना नहीं बनाती: फराह खान
निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान अपनी सास गीतांजलि कुंदर की पाक कला की बेहद प्रशंसा करती हैं, लेकिन उन्हें रंज है कि वे खाना सिर्फ अपने बेटे और पोते-पोतियों के लिए बनाती हैं। कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक फराह खान निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर की पत्नी हैं।
'डीआईडी सुपर मॉम्स' की निर्णाय फराह अपनी सास संग डांस रिएल्टी शो के सेट पर पहुंची थीं। गीतांजलि, शो की निर्णायक फराह और सहयोगी निर्णायक मिथुन चक्रवर्ती और मास्टर मर्जी पेस्टनजी के लिए इडली-चटनी लेकर आई थीं।

सास स्पेशल एपीसोड के दौरान फराह ने अपनी सास की अच्छी लगने वाली व नापसंद बातों का खुलासा किया।
फराह ने कहा, "मेरी सासू मां लजीज खाना बनाती हैं, लेकिन चिढ़ होती है कि जब भी वह कुछ बनाती हैं तो मुझे मेरा हिस्सा कभी नहीं मिलता। यह ऐसा लगता है जैसे वह सिर्फ अपने बेटे और पोते-पोतियों के लिए पकाती हैं।"
आगे फराह ने कहा, "हालांकि, मैं जिन लोगों को जानती हूं उनमें वह सबसे प्यारी हैं। मैं जब पास नहीं होती तो सिर्फ वही हैं जो मेरे बच्चों को देखती हैं। मुझे नहीं लगता कि अगर वह हमारे जीवन का हिस्सा नहीं होती तो मैं इतना काम कर पाती। मैं उनकी खिदमत में उन्हें 'दादी' कहकर पुकारती हूं, जोकि उन्हें ज्यादा रास नहीं आता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications