शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' का विलेन मुसलमान नहीं होगा- फराह खान का बड़ा खुलासा
शाहरुख खान की आगामी फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 15 साल पहले रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म मैं हूं ना की डायरेक्टर फराह खान ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जो कि खबरों का हिस्सा बन गया है। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी फिल्म मैं हूं ना के विलेन को लेकर एक गुप्त जानकारी दी है।
बता दें कि मैं हूं ना बतौर डायरेक्टर फराह खान की पहली फिल्म थी। पोडकास्ट पिक्चर के पीछे के बातचीत के दौरान फराह ने ये खुलासा किया है।फराह ने ये बताया कि मैंने सुनिश्चित किया था कि मेरी इस फिल्म का विलेन कोई मुसलमान ना हो। फराह ने ये भी बताया कि विलेन का दायां हाथ जिस व्यक्ति को चुना उसका नाम खान था।

इस इंसान को अहसास होता है कि कैसे पूरी जिंदगी उसे गलत दिशा में चलने के लिए प्रेरित किया गया। अपनी देश की बजाए उसने आतंकवाद चुना। गौरतलब है शाहरुख खान की मैं हूं ना साल 2004 में रिलीज हुई थी। जहां पर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेते हुए कॅालेज की कहानी को मां-बेटे और भाई-भाई के रिश्ते को दिखाने की कवायद की गई थी।
फिल्म का विलेन ये नहीं चाहता था कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे हो। सुनील शेट्टी ने इसमें विलेन राघवन की भूमिका निभाई। शाहरुख खान सेना के अफसर की भूमिका निभाई। वहीं फिल्म का एक और विलेन राघवन का खास गुर्गा मुसलमान था जिसे खलनायक से नायक बनता भी दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications