..................... Farah Khan said that Even If The Pm Replaces Salman there Would Be Comparisons - Hindi Filmibeat

PM मोदी पर क्या बोल गई बिग बॉस की होस्ट फराह खान

नयी दिल्ली। बिग बॉस 8 की नई होस्ट फराह खान की तुलना शो के पुराने होस्ट सलमान खान से की जा रही है। फराह बार-बार इस बात को कहती रही हैं कि उनकी तुलना सलमान खान से न की जाए। उन्होंने इस बात को पहले भी कहा है कि शो होस्ट करने का उनका अपना अंदाज है। वो सलमान को कॉपी नहीं कर रही है, लेकिन आज सलमान की तारीफ करने के दौरान फराह कुछ ऐसा बोल गई जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी।

farah khan

फराह का कहना है कि अगर देश के प्रधानमंत्री को भी बिग बॉस शो का होस्ट बना दिया जाए, तो उनकी भी तुलना सलमान खान से होगी। आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के शो को सलमान खान की होस्ट कर रहे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते उन्हें शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

सलमान के जाने के बाद फराह ने इस शो को होस्ट किया, लेकिन उन्हें अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ऐसे में एक कार्यक्रम के दौरान फराह ने कहा कि मुझपर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर भारत के प्रधानमंत्री भी इस शो पर सलमान की जगह लेते, तो उन दोनों के बीच भी तुलना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X