59 की उम्र में 300 करोड़ के लिए पति-बच्चों को छोड़ने को तैयार ये हसीना, बोलीं- मैं तो उसके साथ...

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि उन्हें उनके बेहतरीन अंदाज के लिए काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा के शो में देखा गया और यहां पर उन्होंने अपने ह्यूमर्स नेचर के साथ हर किसी को चौंका दिया था।
कपिल शर्मा के शो में फराह खान ने अनिल कपूर के साथ एंट्री मारी और एक दूसरे की खूब पोल पट्टी भी खोल डाली। यहां तक के कपिल शर्मा ने भी फराह खान से कई सारे मजेदार सवाल किए थे। इस दौरान कपिल ने पूछा कि अगर कोई गलती से आपके बैंक अकाउंट में 300 करोड़ रुपए डाल दे तो आप क्या करोगी?
जिस पर फराह खान का जवाब सुन हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने कहा कि 300 करोड़? मैं रिटायर हो जाऊंगी और अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दूंगी। फराह खान के इस जवाब पर अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि तुम अपने बच्चों को तो नहीं छोड़ोगी, लेकिन पति को जरूर छोड़ दोगी।
अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि तुम्हें अपने बच्चों के साथ 300 करोड रुपए इंजॉय करने चाहिए। जिस पर फराह खान ने कहा कि उनके साथ क्या मजा आएगा? हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के पास जाउंगी मैं। जिस पर अर्चना रहती है कि बढ़िया है तुम्हारा तो दूसरा प्लान भी पूरी तरीके से तैयार है।
दरअसल यूट्यूब पर कपिल शर्मा के शो का अनकट एपिसोड वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में आपको बहुत ही मजेदार कंटेंट देखने को मिलेगा। अगर हम फराह खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदर के साथ शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।


Click it and Unblock the Notifications



