अमिताभ बच्चन की इस सुपरहिट फिल्म का REMAKE- रोहित शेट्टी का अगला धमाका?
कुछ ही समय पहले घोषणा की गई थी कि रोहित शेट्टी प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए बतौर डाइरेक्टर फराह खान को साइन किया गया है। बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो फराह के निर्देशन में अगली फिल्म जो बनने वाली है, वह है सत्ते पे सत्ता रीमेक। जी हां, 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की प्लानिंग चल रही है।
दरअसल, रोहित शेट्टी लंबे समय से इस फिल्म की रीमेक बनाना चाह रहे हैं। लेकिन फिल्म की राइट्स कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। इसकी वजह है अमिताभ बच्चन स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' के निर्देशक राज ए सिप्पी की इस फिल्म में हिस्सेदारी। इस फिल्म को लेकर दो और मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं। लिहाजा, रोहित ऐसी कोई भी फिल्म शुरू नहीं करना चाहते जिसे लेकर वह किसी तरह के झंझट में फंसे।

लेकिन सूत्रों के अनुसार, सत्ते पे सत्ता के रीमेक राइट्स राइट्स को लेकर जल्द ही अब फैसला आने वाला है। जैसे ही रोहित को फिल्म की राइट्स मिलेगी, वो फिल्म शुरु कर देंगे। बता दें, लगभग 9 साल पहले भी निर्देशक सोहम शाह ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक बनाने की प्लानिंग शुरु की थी। लेकिन अफसोस बात आगे नहीं बढ़ी।
सत्ते पे सत्ता की बात करें तो यह सात भाइयों की कहानी है। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी स्टारर यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications