शाहरुख खान सिर्फ तंदूरी चिकन खाते हैं जबकि सलमान खान सबकुछ खाते हैं- फराह खान
सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में उनके फैंस लगभग सबकुछ जानते हैं। लेकिन उनकी करीबी दोस्त फराह खान ने अब एक ऐसा खुलासा किया है जो कि शायद ही किसी को पता होगा। फराह खान ने शाहरुख और सलमान खान के खाने की आदतों के बारे में एक बड़ा खुलासा कर डाला है। इस दौरान वो एक स्टार वर्सेस फूड शो पर थीं और उसका हिस्सा अनिल कपूर, महीप कपूर और अरबाज खान थे।
इस दौरान अनिल कपूर कुछ लाए थे जो कि जान्हवी कपूर के द्वारा बनाया हुआ था। ऐसे में वो सभी इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। शो के दौरान अनिल कपूर ने फराह खान से पूछा कि सलमान खान और शाहरुख क्या क्या खाते हैं।

इसके बाद फराह खान ने बताया कि 'शाहरुख खान तो सिर्फ अपनी तंदूरी चिकन ही खाता है, जबकि सलमान खान सबकुछ खाते हैं। फराह खान ने कहा कि.. सलमान खान वो इकलौता स्टार है जो कि सबकुछ खाता है।
शाहरुख खान ना चावल खाता है, ना रोटी, ब्रेड तो कभी देखा ही नहीं। लेकिन सलमान खान चावल, बिरयानी, छोले सबकुछ खाता है।' फराह खान का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में हैं और लगातार फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
फराह खान ने इस शो के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो अनिल कपूर, अरबाज खान और महीप कपूर के साथ नजर आ रहीं हैँ। चारो लोगों सेल्फी में नजर आ रहे हैं और पाउट बनाया हुआ है। फराह खान एक कोरियोग्राफर होने के साथ साथ निर्देशिका भी हैं, कई शानदार फिल्मों उन्होने बनाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications