'सेट पर अच्छे नहीं थे अक्षय खन्ना..' फराह खान नहीं करना चाहती थीं साथ काम, ऐसे बदली राय
Farah Khan on Aksahye Khanna: फराह खान एक कोरियोग्राफर तो है हीं लेकिन साथ में वो कमाल की फिल्ममेकर भी हैं। उन्होने कई ऐसी फिल्में डायरेक्ट की हैं जिन्होने रिलीज के बाद बवाल मचाया है और लोगों को पसंद आई हैं।

लेकिन इस वक्त उन्होने धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना को लेकर एक खुलासा किया है। रहमान डकैत के नाम मशहूर हो चुके अक्षय खन्ना एक फिल्म के सेट पर कैसा बर्ताव करते थे इसको लेकर फराह खान ने बड़ा राज खोला है।
दरअसल फराह खान का कहना है कि उनको 90 का वो दशक याद है जब चाहती थीं कि उनको अक्षय खन्ना के साथ काम ना करना पड़े और वो इससे बचतीं थीं। फराह खान का कहना है कि अक्षय खन्ना उस वक्त सेट पर अच्छे नहीं थे और अक्सर चीजें फेंकते थे। हालांकि बाद में कुछ ऐसा हुआ कि फराह की राय बदल गई।
Farah Khan on Dil Chahta hai: अक्षय खन्ना को लेकर ऐसे बदली राय
आपको फिल्म दिल चाहता है तो याद ही होगी जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना नजर आए थे। बता दें कि इस फिल्म को फरहान अख्तर ने निर्देशित किया था और फराह भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। फराह ने बताया कि इस फिल्म में काम करने के बाद अक्षय को लेकर उनकी राय पूरी तरह से बदल गई था। अब धुरंधर 2 की रिलीज से पहले फराह का ये बयान चर्चा में है लेकिन अक्षय की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Farah Khan Best Movies: इन फिल्मों को फराह खान ने किया है निर्देशित
फराह खान ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं और ज्यादातर उन्होने शाहरुख खान के साथ काम किया है। चाहे हैप्पी न्यू ईयर हो, ओम शांति ओम हो या फिर मैं हूं ना। इन फिल्मों को सदाबहार माना जाता है और लोग आज भी टीवी पर इनको काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा तीस मार खान में वो अक्षय कुमार निर्देशिक करतीं नजर आईं थीं। फराह खान काफी समय से किसी फिल्म के साथ नहीं जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications















