पति नहीं, कुक संग ऋषिकेश पहुंचीं Farah Khan; पहली बार की गंगा आरती, भक्ति में डूबीं कोरियोग्राफर

Farah Khan

Farah Khan Perform Rishikesh Aarti: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने कुक दिलीप के साथ मजेदार व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की अनोखी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। मालदीव ट्रिप के बाद अब फराह और दिलीप की अगली मंजिल रही ऋषिकेश, जहां उन्होंने पहली बार गंगा आरती का एक्सपीरिएंस लिया।

फराह का स्पिरिचुअल सफर

फराह खान के मैनेजर कल्प शाह ने रविवार को उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में फराह गंगा किनारे दुपट्टा ओढ़े, हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं। वहीं, दूसरी फोटो में वो खुद गंगा आरती करती दिखीं, जबकि उनके साथ दिलीप और कल्प खड़े होकर इस खास पल का हिस्सा बने।

कल्प ने तस्वीरों को कैप्शन दिया- 'गंगा के शोर और शिव की शांति में ब्रह्मांड को संतुलन मिलता है। Blessed! Thank you @farahkhankunder for everything you do.'

इस पर फराह ने भी इमोशनल रिएक्शन देते हुए लिखा- 'ये सच में जादुई एक्सपीरिएंस था... तुम्हारी सारी दुआएं कबूल हों कल्प... और भी।'

इसी के साथ फराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गंगा किनारे से एक छोटा वीडियो भी शेयर किया और लिखा-'पहली बार ऋषिकेश आया और क्या शानदार एक्सपीरिएंस रहा।'

दिलीप बने फराह के चैनल के असली स्टार

फराह खान और दिलीप की जोड़ी सिर्फ किचन तक सीमित नहीं रही। उनकी मस्ती-भरी नोकझोंक और व्लॉग्स ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। फराह कई बार मजाक में कह चुकी हैं कि असली स्टार तो दिलीप हैं। एक एपिसोड में उन्होंने हंसते हुए यहां तक कह दिया था- 'ये यहां सब से ज्यादा कमाता है।'

यूट्यूब फैनफेस्ट में मचाएंगे धमाल

फराह खान ने कन्फर्म किया है कि वो और दिलीप दोनों YouTube Fanfest 2025 में हिस्सा लेंगे, जो 11 सितंबर को मुंबई में होने जा रहा है। इस बड़े इवेंट में कुशा कपिला, शक्ति मोहन, लिसा मिश्रा और स्काउट जैसे कई पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स भी मौजूद रहेंगे।

फराह और दिलीप की जुगलबंदी ने शुरुआत में जहां लोगों को सिर्फ कुकिंग और मजेदार किस्सों से एंटरटेन किया था, वहीं अब ऋषिकेश की इस स्पिरिचुअल झलक के साथ उन्होंने फैन्स को मनोरंजन, अपनापन और पॉजिटिविटी का खूबसूरत कॉम्बो परोसा है।

Read more about: farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X