DeepVeer wedding: रणवीर-दीपिका को फराह खान का खास तोहफा, जिंदगी भर रहेगा यादगार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में कोंकणी रीति रिवाज से शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए है। आज फिर से उन दोनो की शादी सिंधी रीति रिवाज से होनी है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। खबर थी कि रणवीर और दीपिका ने किसी से भी उनके लिए गिफ्ट ना लाने का निवेदन किया और जो देना चाहता हो उसको चैरिटी के लिए कहा गया था। इसके बाद भी फराह खान ने इस नए जोड़े को एक ऐसा गिफ्ट दिया है जो कि वो कभी भी नहीं भूल पाएंगे।

गौरतलब है कि शादी के पहले रणवीर और दीपिका फराह खान के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे तभी उनके हाथों की छाप ली गई थी और ये तोहफा उनके लिए लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा डिजायन कर रहीं है।

ranveer singh, deepika padukone, ranveer deepika wedding, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणवीर दीपिका की शादी

जी हां इस तोहफे में दोनो के हाथों की छाप होगी जो कि उनका सबसा प्यारा और यादगार तोहफा साबित होने वाला है। बता दें कि कोरियोग्राफर फराह दीपवीर के काफी ज्यादा करीब है और दोनो को साथ अक्सर नजर आती रहती है।

14 नवंबर को दोनो शादी के बंधन में बंधे लेकिन अभी तक दोनो की तस्वीरें सामने नही आ पाईं है। दीपवीर ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि शादी में किसी को भी मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत नहीं है। यही कारण है कि एक भी तस्वीर नए दूल्हा दुल्हन की सामने नहीं आ पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X