शाहिद कपूर को अगर कबीर सिंह के लिए अवार्ड मिल भी रहा होता तो नहीं मिलेगा - फराह खान
फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर को अवार्ड मिलना बहुत ही मुश्किल है। अगर कोई उन्हें अवार्ड दे भी रहा होगा तो क्रिटिक्स ने फिल्म की इतनी बुराई कर दी है कि शाहिद को अवार्ड नहीं मिलेगा। क्रिटिक्स बिना सोचे समझे फिल्म की बुराई कर देते हैं लेकिन जिसने फिल्म बनाई है और फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर उसका बहुत असर पड़ता है।
फराह खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि आज कल जिसके हाथ में फोन है वो क्रिटिक बन जाता है। लोग सही और गलत के मायने में फिल्में तोलने लग जाते हैं जबकि फिल्मों को इस पैमाने पर तौलना गलत है।

फराह का कहना है कि फिल्म को डायरेक्शन, तकनीक, कहानी, डायलॉग्स और अभिनय के स्तर पर आंका जाना चाहिए। जैसे कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने कितना भी अच्छा काम किया हो लेकिन फिल्म को इतनी गालियां दे दी गई हैं कि उसे अवार्ड देने में लोग हिचकिचाएंगे। भले ही शाहिद इस अवार्ड का हकदार ही क्यों ना हो।
फराह ने बताया कि लोग फिल्मों की जमकर बुराई तो कर देते हैं लेकिन ये नहीं सोचते कि जिसने वो फिल्म बनाई है उस पर इसका कितना असर पड़ेगा। वैसे फराह के अलावा कई एक्टर्स ने अवार्ड शो के बारे में काफी कुछ बोला है -


Click it and Unblock the Notifications