मैं हूं ना के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मुझे हमेशा बड़े बजट की फिल्में मिलीं - फराह खान
फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं हूं ना डायरेक्ट करने के बाद उन्हें फिल्में बनाने के लिए हमेशा बड़ा बजट ऑफर हुआ है और यही उनके लिए सबसे बड़ा प्रेशर है।
फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं हूं ना डायरेक्ट करने के बाद उन्हें हमेशा बड़े बजट की फिल्में ही ऑफर हुईं। इसलिए उनकी दिक्कत है कि इस प्रेशर को झेल पाना कि इतना बड़े बजट में एक बेहतरीन फिल्म बना पाएं।

डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म मैं हूं ना के बारे में बात करते हुए फराह ने बताया कि उस वक्त बॉलीवुड में ज़्यादा महिला फिल्ममेकर नहीं थी। इसलिए मेरे आने से चीज़ें बदलीं। मैं ऐसी फिल्ममेकर थी जो कॉमर्शियल सिनेमा बना रही थी।
फराह ने बताया कि मैं हूं ना के हिट होने के बाद उन्हें फिल्मों का बजट पास करवाने में काफी आसानी होती थी। प्रोड्यूसर खुशी खुशी उन्हें बड़ा बजट देते थे लेकिन उनकी दिक्कत होती थी इस बड़े बजट को सलीके से इस्तेमाल करना और इसे बेकार नहीं जाने देना।
मैं हूं ना के बाद फराह खान ने ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर बनाई। उनकी तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर है। अब फराह खान रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता रीमेक बनाने जा रही है। उस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है।
देखिए मैं हूं ना से जुड़िए कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












