''मुझे नहीं पता, मेरी अगली फिल्म में शाहरूख खान होंगे या नहीं.....''
फराह खान की अगली फिल्म में शाहरूख खान होंगे या नहीं, फराह ने इस पर खुलासा किया है। बता दें, फराह दो फिल्में बनाने वाली हैं।
फराह खान और शाहरूख खान की दोस्ती से तो दुनिया वाकिफ है। लिहाजा, जब भी फराह खान के फिल्मों की बात आती है तो सबसे पहला नाम जो फिल्म से जुड़ जाता है.. वह है शाहरूख। बता दें, फराह खान फिलहाल दो फिल्मों पर काम कर रही हैं।
2018 में जोरदार टक्कर.. अक्षय कुमार, सलमान खान और....
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फराह खान ने कहा कि, मैं फिलहाल दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हूं। लेकिन मैं अभी नहीं बता सकती कि उसमें शाहरूख फिट बैठेंगे या नहीं। फिल्म की कास्ट जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

बता दें, कुछ समय पहले फराह एक और स्क्रिप्ट पर काम रही थीं.. जो दो लड़कियों की कहानी थी। फराह ने कहा था- मैं अभी भी इसके सेकंड हाफ पर काम कर रही हूं। मैं जल्दबाज़ी में फिल्म नही बनाना चाहती। पता नहीं क्यों इस फिल्म के बारे में लोगों को इतनी दिलचस्पी है।
बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications