फ्रैँडशिप डे पर फराह ने याद की शाहरुख-करन संग अपनी दोस्ती

फराह खान, करन जौहर और शाहरुख खान की तिकड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर रही है। इन तीनों ने मिलकर काफी समय तक बॉलीवुड पर राज किया है। 'कभी हां कभी ना' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शाहरुख और फराह खान की दोस्ती की शुरुआत हुई और कुछ कुछ होता है से शुरु हुई करन और शाहरुख की दोस्ती। इन तीनों की दोस्ती की मिसाल आज भी बॉलीवुड में दी जाती है।
बताया जाता है कि फराह की शादी के दौरान शाहरुख ने ही फराह का कन्यादान किया था। और फराह की शादी के बाद उनके पति यानी शिरीष कुंदर ने एसआरके बैनर द्वारा बनाई गई कुछ फिल्मों जैसे 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' में एडिटर का काम भी किया है। लेकिन शिरिष और शाहुरख के बीच कुछ बातों को लेकर बहस हो गई और जनवरी में संजय दत्त की पार्टी के दौरान शाहरुख ने शिरिष पर हाथ उठा दिया तब से फराह और शाहरुख की दोस्ती पर ब्रेक लग गया।
लेकिन हाल ही में बतौर एक्टर फराह की पहली फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख भी नज़र आए। और एक बार फिर से दोनों दोस्त काफी समय बाद किसी फंक्शन के दौरान एक दूसरे के साथ हंसते मुस्कुराते दिखे। फिल्हाल फराह की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
शाहरुख और करन की दोस्ती में कई बार कुछ छोटे छोटे झगड़े होते रहे लेकिन इसके बावजूद करन की लगभग हर फिल्म में शाहरुख किसी ना किसी रुप में जुड़े हुए नज़र आए। फिल्हाल ये तीनो दोस्त बॉलीवुड के जाने माने दोस्त हैं और हमें उम्मीद है कि इन तीनों की दोस्ती को कभी किसी की नज़र ना लगे।


Click it and Unblock the Notifications