सानिया मिर्जा के सामने फराह खान ने उड़ाया उदित नारायण का मजाक, Kiss को लेकर ऐसे कसा तंज!

farah khan udit Narayan sania mirza

Farah Khan Sania Mirza Udit Narayan- उदित नारायण अपनी किस वाली कंट्रोवर्सी से निकल नहीं पा रहे हैं। महिला फैन को लिप्स पर किस करने के बाद काफी बवाल मचा था और इस दौरान वो एक कॉन्सर्ट में थे।

हालांकि इस बात को कुछ दिन हो गए हैं लेकिन लोग भूले नहीं है और उदित नारायण का लगातार मजाक बनाया जा रहा है। अब मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी उदित नारायण का मजाक बनाया है। इस दौरान वो सानिया मिर्जा के साथ थीं उनके साथ सानिया का बेटा भी था।

फराह खान ने बोली ये बात

फराह खान और सानिया मिर्जा को इस वीडियो बैठे हुए देखा जा सकता है। सानिया मिर्जा का बेटा लगातार फुटबॉल खेल रहा है और ये फुटबॉल फराह खान के पास आ जाता है। जब फुटबॉल लेने जाता है तो फराह कहती हैं, ''पहले हग करो और एक उदित जी दो।''

इस दौरान वो किस के लिए गाल आगे करती हैं लेकिन सानिया मिर्जा का बेटा बिना किस दिए ही वापस चला जाता है। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है। लोग कई तरह से इस वीडियो को लेकर बात कर रहे हैं। फराह और सानिया के इस वीडियो को bollywoodshaadis ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हमेशा की तरह हर वीडियो में रिएक्ट करने वाले फैंस फराह खान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह हास्यास्पद है, केवल वह बिना अपमान किए अपराध कर सकती है।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ उसने यह नहीं कहा कि मुझ पर साजिद खान करो।'' एक ने लिखा, ''मुझे फराह और सानिया का हास्य सबसे ज्यादा पसंद है।''

एक ने लिखा, ''बड़ी आई, साजिद खान की बहन।'' एक ने लिखा, ''फराह आप यह बात किसी बच्चे से नहीं कह सकतीं? क्या बच्चे को उदित जी की सच्चाई पता है??'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X