इस मशहूर कोरियोग्राफर ने अभिषेक बच्चन को किया बैक टू बैक Kiss, भड़के ऐश्वर्या राय के फैंस!

Farah Khan Kiss Abhishek Bachchan- अभिBadass Ravi Kumar vs Loveyapa BO Day 1- लवयापा पर भारी पड़ेगा रवि कुमार? रिपोर्ट्स कर देंगी हैरान!षेक बच्चन की काफी कम लोगों से बनती है।
अक्सर देखा जाता है कि वो सिर्फ अपने गिने चुने दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखते हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
जाहिर इस वीडियो को देखकर ऐश्वर्या राय को बिल्कुल अच्छा नहीं लगने वाला है। दरअसल जो वीडियो सामने आया है इस वीडियो में अभिषेक बच्चन को एक मशहूर कोरियोग्राफर लगातार किस करती नजर आ रही है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं फराह खान की जो कि अभिषेक बच्चन की बहुत अच्छी दोस्त है। ये किसी पार्टी का माहौल लग रहा है और इस दौरान फराह लगातार अभिषेक बच्चन के गालों पर किस कर रही हैं।
इस दौरान अभिषेक बच्चन काफी खुश हैं और हंसते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। ये काफी पुराना वीडियो लग रहा है।
क्या बोले लोग
फराह खान और अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक का रिएक्शन देखकर लग रहा है वो उसको बिल्कुल पसंद नहीं करता।' एक ने लिखा, 'ये दोस्ती अच्छी है।' एक ने लिखा, 'सोचो अगर यही एक लड़का करे।' एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय के बारे में सोचो।' एक ने लिखा, 'ऐश इनकी क्लास लेगी।' लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कोई हंसी वाली इमोजी साझा कर रहा है तो कोई हार्ट इमोजी साझा कर रहा है।
साथ में की है फिल्म
अभिषेक और फराह ना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों ने एक साथ फिल्म भी की है। जी हां, दोनों को हैप्पी न्यू ईयर में देखा गया था और इस फिल्म में कई शानदार एक्टर थे। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सोनू सूद भी इस फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











