अभिनय के मैदान में उतरी फराह

इससे पहले वे अपनी ही सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक दृश्य में दिखाई दी थी। अब वे झावेरी की फिल्म में एक छोटी सी भूमिका करने जा रही है।
झावेरी ने अपनी फिल्म के बारे में बताया कि उनकी फिल्म एक सुपरस्टार पर आधारित है और हमें एक निर्देशक की भूमिका करने वाले की तलाश दी जो वाकई में निर्देशक हो जिससे पर्दे पर यथार्थ दिखाया जा सके।
इसके लिए हमने फराह से बात की और वे तैयार हो गई। पहले उन्हे केवल एक दिन की शुटिंग करनी थी लेकिन वो बढकर पांच दिन में तब्दील हो गई।
वही फराह खान ने अपनी भूमिका के बारे में बताया कि उन्हे एक गुस्सैल निर्देशिका की भूमिका निभानी है जो अपने कलाकारों पर हमेशा बरसती रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की भूमिका निभाकर काफी मजा आया।


Click it and Unblock the Notifications