Ohhh: पहले ही फराह को 'दावत' करवा चुके हैं सलमान!
फराह खान की दिली इच्छा है कि सलमान खान को फराह की दावत पर इन्वाइट करें। और उनका साथ दें शाहरूख खान। और शाहरूख बनाएं पास्ता। उफ्फ्फ ये फराह खान की डिमांड्स भी ना जितना मिले उतना ही उन्हें कम पड़ जाता है।
अब जाकर उन्होंने बताया कि सलमान खान उन्हें पहले ही काफी दावत दे चुके हैं। दरअसल, जब फराह खान बिग बॉस 8 की शूटिंग कर रही थीं, तो हर हफ्ते सलमान के फार्महाउस से, जो कि बिग बॉस सेट के करीब है, फराह के लिए अच्छा खासा खाना बन कर आता था। ये सब इसलिए क्योंकि फराह को घर का खाना बहुत पसंद है।
वहीं सलमान को भी खाने से काफी प्यार है और वो भी घर का बना खाना खाना ही पसंद करते हैं। बस इसलिए फराह सलमान को अपने शो पर बुलाना चाहती हैं, जिससे कि सलमान से खातिर करवाने का थोड़ा मौका उन्हें फिर मिल जाए।
वहीं शाहरूख के शो पर आने पर वो फराह को चिकन पास्ता बना कर खिलाने वाले हैं। क्योंकि फराह को चिकन पास्ता बहुत पसंद है। फराह की दावत 22 फरवरी से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा।
ALSO READ: इस टीवी एक्ट्रेस ने शाहरूख खान के साथ शूट को कहा NO!


Click it and Unblock the Notifications











