Oooo..अब आएगी शाहरूख और फराह खान की एक 'छोटी' फिल्म
फराह खान और शाहरूख खान की सफल जोड़ी से सभी वाकिफ हैं। फराह और शाहरूख ने अब तीन फिल्मों में साथ काम किया है, मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं। लेकिन यह सच भी उतनी ही कड़वी है कि फराह की फिल्मों को कभी समीक्षकों का प्यार नहीं मिल पाया।

बहरहाल, इस बार फराह कुछ अलग करने की सोच रही हैं। शाहरूख खान फराह के फेवरिट हैं ये तो सभी को पता है, लिहाजा ये दोनों मिलकर एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ हटकर लाने वाले हैं। जी हां, फराह खान की फिल्में हमेशा अपने बिग बजट के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार फराह और शाहरूख एक छोटी बजट की फिल्म बनाने वाले हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसा खुद फराह ने कहा है।
फराह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमेशा अपनी रिलीज के बाद मैं और शाहरूख प्लान करते हैं कि एक छोटी बजट की फिल्म बनाते हैं 50 दिनों के अंदर और उसे तुरंत रिलीज कर देते हैं। लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाता है। लिहाजा, इस बात हमने अपने प्लान को पूरा करने की ठानी है। मेरी अगली फिल्म शाहरूख के साथ ही होगी। लेकिन हां, इस बार वह ओम शांति ओम या हैप्पी न्यू ईयर जैसी बड़ी नहीं होगी। यह फिल्म महज 50 करोड़ में बनाई जाएगी।
पढ़ें-5 कारण, बिग बॉस 8 के लिए फराह खान ही क्यों?
फराह खान, जिनकी ताजा रिलीज फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 150 करोड़ की थी, अब 50 करोड़ की अगली फिल्म बनाने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। लेकिन फराह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खैर, इस फिल्म का इंतजार तो हमें भी रहेगा। हो सकता है, छोटे बजट की फिल्म बनाकर ही फराह समीक्षकों का दिल जीत लें। आपको बता दें, अभी फराह खान बिग बॉस 8 की होस्ट भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications