फराह खान की सत्ते पे सत्ता रीमेक, ये रही डीटेल्स, लॉकडाउन के बाद हल्लाबोल
फराह खान लॉकडाउन से पहले सत्ते पे सत्ता रीमेक पर काम कर रही थी। फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका था लेकिन फिर लॉकडाउन में उन्हें फिल्म का काम बंद करना पड़ा। अब फराह जल्दी से जल्दी इस फिल्म के काम पर लौटने के लिए उत्सुक है।
फिल्म का काफी काम हो चुका है और ये अंग्रेज़ी फिल्म Seven Brides for Seven Brothers का रीमेक होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रोहित शेट्टी।

माना जा रहा है कि फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को अप्रोच किया है। पहले फिल्म के लिए फराह ने ऋतिक को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि ये असल में सत्ते पे सत्ता रीमेक है ही नहीं।
दरअसल, फराह अंग्रेज़ी फिल्म का रीमेक बना रही हैं जिस पर सत्ते पे सत्ता आधारित थी। लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए सत्ते पे सत्ता में डबल रोल का ट्विस्ट डाला गया जो कि अंग्रेज़ी फिल्म में नहीं था और इसलिए फराह की फिल्म में भी नहीं है।
ऋतिक ने इसलिए ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि डबल रोल के बिना उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट फीकी लग रही थी। अब देखना है कि ये रीमेक दर्शकों को कितना भाता है। वैसे बॉलीवुड में फिलहाल कई रीमेक फिल्मों पर काम चल रहा है -


Click it and Unblock the Notifications












