हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग दुबई में करना चाहती थी फराह
नयी दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इन दिनों अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त है। फराह अपने स्टार कास्ट को लेकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है। फिल्म प्रमोशन के दौरान फराह ने खुलास करते हुए बताया कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की पटकथा उन्होंने दुबई को ध्यान में रखकर लिखी है।

2004 में प्रदर्शित फिल्म मैं हूँ ना से बतौर निर्देशक अपने करियर की शरूआत करने वाली फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 24 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है। उन्होंने कहा कि मैंने दुबई को दिमाग में रखकर हैप्पी न्यू ईयर की पटकथा लिखी और पूरा कलाईमैकस द पाम के अटलांटिस में नये साल की पूर्वसंध्या पर हुए कार्यक्रम के इर्दगिर्द शूट किया गया।
फराह ने कहा कि कि इस फिल्म की शूटिंग दुबई में करने की उन्हें हमेशा ही खुशी होगी। फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शारूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, निवन शाह, बोमेन ईरानी और जैकी श्राफ मुख्य भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications











