Farah Khan को मिला Amitabh Bachchan का 'लव लेटर', रात को 3:13 बजे नींद हराम करके लिखी ये बात!

Farah Khan

Farah Khan letter from Amitabh Bachchan: फराह खान को कौन नहीं जानता? कभी कोरियोग्राफर, कभी फिल्म डायरेक्टर और अब यूट्यूब पर रसोई में धमाल मचाती शेफ। लेकिन उनकी जिंदगी में इस बार मसालेदार सब्जी से ज्यादा तड़का तो अमिताभ बच्चन के हाथ से लिखे खत ने लगा दिया।

फराह की तो मुराद हुई पूरी

कहते हैं- 'अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।' फराह खान ने दिल से चाहा कि उन्हें भी बिग बी से एक चिट्ठी मिले, और लो जी... बच्चन साहब ने उनकी यह मुराद भी सुन ली।

हुआ यूं कि फराह हाल ही में राधिका मदान के घर गई थीं, जहां उन्हें पता चला कि राधिका को 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने एक पर्सनल लेटर भेजा था। फराह ने मजाक में कहा था - 'काश मुझे भी ऐसा लेटर मिले और उन्होंने बिग बी से कैमरे के सामने रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें भी ऐसा लेटर भेजें' और फिर कुछ ही दिनों में उन्हें मिल गया... बिग बी के हाथों से लिखा हुआ लेटर, जिसे उन्होंने रात के 3:13 बजे लिखा था।

फराह का इमोशनल और फनी रिएक्शन

फराह ने जैसे ही अमिताभ बच्चन का लेटर पाया, उन्होंने फटाफट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें कहा कि में पिछले हफ्ते एक्ट्रेस राधिका मदन के घर गई थी, जहां मैंने देखा कि उन्हें अमिताभ बच्चन ने हाथों से लिखा लेटर भेजा है और राधिका ने उस लेटर को फ्रेम करवा लिया था। तब मैंने मजाक में कहा था कि 'अमित सर आपने कभी मुझे ऐसा लेटर नहीं भेजा। प्लीज भेज दो।' और फिर क्या हुआ उन्होंने अपने हाथ से लिखा हुआ बेहद खूबसूरत लेटर भेजा है... अमित जी I Love You... ये मैंने मांगा और मुझे मिल गया। ये भी देखिए कि उन्होंने इस लेटर को रात के 3:13 बजे लिखा है।

बिग बी ने लेटर में क्या लिखा?

अपने खत में बिग बी ने फराह की तारीफ करते हुए लिखा- 'डीयरेस्ट फराह, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी कला किसी तारीफ की मोहताज नहीं होती। आप उन्हीं में से एक हैं। आप जैसी हैं, वैसी ही रहिए - बेबाक, मजेदार और दिल से काम करने वाली। आपके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान।'

दिलीप भी चाहता है लेटर

वीडियो के एंड में फराह की टीम के सुपरस्टार, उनके कुक दिलीप भाई भी बोले- 'अब मुझे भी अमिताभ जी से चिट्ठी चाहिए!' इस पर फराह तुरंत बोलीं- 'पहले अपनी बीवी से तो एक चिट्ठी लिखवा ले!'

Read more about: farah khan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X