बॉलीवुड की इस हसीना ने बदल दी अपने नौकर की तकदीर, हुई इतनी मेहरबान की बदल गई सात पीढ़ियां

Farah Khan Cook Lifestyle

Farah Khan Cook Lifestyle: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फ़राह खान ने एक मिसाल कायम की है। हाल ही में उन्होंने अपने कुक दिलीप के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

फ़राह ने दिलीप के बच्चों का इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन करवाया है, ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। इतना ही नहीं, उन्होंने दिलीप के एक बच्चे को कुकिंग का प्रोफेशनल डिप्लोमा भी दिलवाया है, ताकि वह किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में काम कर सके और किसी के घर में खाना बनाने को मजबूर न हो। फ़राह का कहना है कि वे नहीं चाहतीं कि बच्चे घरों में काम करें।

फ़राह खान बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं। वह एक सफल कोरियोग्राफर, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है और 'मैं हूँ ना', 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फ़राह अपनी दरियादिली और डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं।

कैसे कर रही हैं फ़राह, दिलीप और उनके बच्चों की मदद?

फ़राह खान और दिलीप का कुकिंग शो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में फ़राह और दिलीप दोनों मिलकर खाना बनाते हैं। फ़राह ने पहले दिलीप को घर बनवाने में भी मदद की थी, और अब वह उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रही हैं।

फ़राह ने अपने कुकिंग व्लॉग में बताया कि जब वह टीवी एक्टर शालीन भनोट के घर पहुंचीं, तब शालीन की मां सुनीता भनोट ने बताया, "क्योंकि अभी हमारा शो चल रहा है, तो इसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है और एक बच्चे को कलनरी स्कूल से डिप्लोमा करवा दिया है ताकि उसे घरों में काम न करना पड़े। वह किसी अच्छे रेस्टोरेंट या बड़े होटल में जॉब कर पाए।"

इस शो में अब तक काजोल, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, अदिति राव हैदरी, कबीर खान, विजय वर्मा और मलाइका अरोड़ा जैसे कई नामी सितारे नजर आ चुके हैं। फ़राह कहती हैं, "दिलीप ने न जाने कितनों को खाना खिलाया है, अब उसकी मेहनत का फल उसे जरूर मिलेगा।" फ़राह खान की यह पहल वाकई काबिले तारीफ है, जिससे दिलीप और उनके बच्चों की जिंदगी में एक नई उम्मीद जगी है।

Read more about: farah khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X