..................... Farah Khan exposed MC Stan, told the truth behind his jewelry - Hindi Filmibeat

फराह खान ने एमसी स्टैन की खोली पोल, बताया उनकी ज्वैलरी के पीछे का सच

MC stan

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान हमेशा ही किसी ना किसी को लेकर बातें करती रहती हैं। इस बार फराह खान ने बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन को लेकर पोल खोली है। बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन ज्लैवरी को लेकर हर कोई जानना चाहते थे कि क्यूं वह इतनी ज्लैवरी पहनते हैं। अब इसके पीछे की सच्चाई फराह ने खुद बताई है।

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने एमसी स्टेन के साथ एक पिक्चर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एमसी स्टेन के बारे में लोगों का ये कंफ्यूजन दूर करते हुए राज भी खोला है। गौरतलब है कि फराह खान ने एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद अपने घर पर एक पार्टी ऑर्गेनाइज की। जिसमें बॉलीवुड और टीवी के सितारे शामिल हुए।

इस पार्टी में बिग बॉस 16 के भी सभी कंटेस्टेंट नजर आए। पार्टी की पिक्चर्स और वीडियोज फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसमें कंटेस्टेंट बिग बॉस का टाइटल ट्रेक गाते नजर आ रहे हैं। अब बुधवार की शाम फराह ने पार्टी में आए मेहमानों के साथ ही एमसी स्टैन के साथ भी पिक्चर्स शेयर की। इसके साथ ही फराह ने लिखा है, 'मैने चैक किया है, ये डायमंड रियल हैं, बिल्कुल एमसी स्टेन की तरह।'

एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऑफिशियल प्रोफाइल से इस नेकपीस का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। जिसके कैप्शन में इस नेकपीस में 60 कैरेट के डायमंड लगे होने की जानकारी दी गई है। तो इस तरह से एमसी स्टैन की ज्वलैरी का सच सबके सामने आ गया है।

बता दे एमसी स्टैन एक रैपर हैं और अपने गानों, रैप के लिए जनता के बीच काफी फेमस रहे हैं। इसके बाद जब स्टैन बिग बॉस 16 के घर में थे तब वह बहुत ज्यादा चर्चा में रहे। फिर विनर बनने के बाद तो स्टैन हर जगह छा गए हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रहे हैं।

Read more about: mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X