अपने करियर ग्राफस से बेहद खुश हैं फराह खान

साथ ही फरहा खान टेलीविजन के दो शो में नजर आने वाली हैं। एक तो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा है और दूसरा जस्ट डांस। इसके अलावा वे अपनी कई फिल्मों की कोरियोग्राफी में भी व्यस्त हैं। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा शो में जज की भूमिका निभा रहीं फरहा ने बातचीत करते हुए कहा कि मुझे इस तरह व्यस्त रहना पसंद है।
फरहा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, "मैं खुश हूं कि मुझे इस तरह के काम करने का मौका मिल रहा है।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यस्त रहने से यह बात समझ में आती है कि अभी आप इंडस्ट्री से आउट नहीं हुए हैं। साथ ही फरहा इस बात से भी खुश हैं कि उनके तीनों बच्चे भी सही तरीके से जिंदगी जी रहे हैं। फरहा कहती हैं कि पिछलासाल उनके लिए बेहद खास रहा।
चूंकि उस दौर में उन्होंने बहुत कुछ सीखा। फिल्म तीस मार खां की नाकामयाबी से फरहा ने यह समझा कि उन्हें किस तरह की फिल्में बनानी चाहिए। फरहा कहती हैं कि पिछले साल मुझे काम के साथ अवार्ड भी मिला। सभी लोगों को मेरे कोरियोग्राफ किये गये गीत पसंद आये। यह मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि भविष्य में और अच्छी फिल्मों का निर्माण करें।


Click it and Unblock the Notifications











