..................... Farah Khan didn't have clothes to celebrate Diwali so Karan Johar sent her entire wardrobe - Hindi Filmibeat

Viral Video:दिवाली के जश्न के लिए फराह खान के पास नही थे कपड़े, तो करण जौहर ने भेजा पूरा वॉडरोब

Farah Khan

Farah Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन पर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। हाल ही में फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके पास दीवाली के जश्न के लिए कपड़े नहीं है। इसी के चलते करण जौहर ने उनके लिए वॉडरोब भेज दिया।

वायरल हुआ फराह खान का वीडियो-

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने करण जौहर को टैग किया और लिखा कि,- 'दोस्त हो तो ऐसा।'

वीडियो में फराह बताती हैं कि उन्होंने अपने करण जौहर से बोला कि उनके पास दिवाली पार्टी मे पहनने के लिए कोई अच्छे कपड़े नहीं है, बस फिर क्या था। फिल्ममेकर ने मशहूर डिजाइनर एका लखानी को कलेक्शन के साथ फराह के घर पर भेज दिया।

फराह आगे कहती हैं कि मैंने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहनने के लिए बस एक कपड़े मांगे थे। वहीं एका फराह से कहती हैं कि ये सारे आउटफिट काफी सुंदर हैं। आपने अपना इतना वजन कम कर लिया है, आप खुद भी बहुत सुंदर लग रही हैं, ये सुनते ही फराह कहती हैं कि बस अब और कुछ मत कहना।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ आ गई है। इस पर करण जौहर ने भी कई सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की है। वहीं रकुलप्रीत ने लिखा कि 'आप बहुत क्यूट हो।' इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंडस्ट्री में करण और फराह खान खास दोस्त-

इंडस्ट्री में बहुत कम ही सेलेब्स होते हैं जो दोस्त होते हैं। इस लिस्ट में फराह खान और करण जौहर शामिल हैं। फराह खान और करण जौहर की दोस्ती जग जाहिर है, दोनों कई सारी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं, ऐसे में फराह और करण की दोस्ती काफी पुरानी है। कई मौकों पर दोनों एक दूसरे की टांग खीचाई करते हुए भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X