..................... Farah Khan denies working with Shahrukh Khan in Rohit Shetty film, shares Main Hoon Naa anecdotes - Hindi Filmibeat

पता नहीं शाहरूख हमारी फिल्म करेंगे या नहीं - अपनी और रोहित की फिल्म पर बोलीं फराह खान

Recommended Video

Shahrukh Khan की फिल्म Main Hoon Na के Sequel पर ये बोलीं Farah Khan | FilmiBeat

फराह खान और रोहित शेट्टी एक मसाला फिल्म पर साथ में काम कर रहे हैं। और सबका पहला सवाल यही था - क्या फिल्म के हीरो दोनों के फेवरिट - शाहरूख खान होंगे? फराह ने सीधा जवाब दिया - मुझे पता नहीं अभी। पता नहीं शाहरूख फिलहाल क्या कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान ने हाल ही में फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान किया है।

फराह खान ने मैं हूं ना के 15 साल पूरे होने पर पिंकविला से एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में दिल खोलकर बात की। ये फराह की पहली फिल्म थी और उन्होंने शाहरूख को इसकी कहानी सुनाई थी जिसके बाद ही शाहरूख ने फिल्म के काम करने का वादा कर दिया था। इस फिल्म का नाम पहले हम तुम रखा गया था।

farah khan, rohit shetty, shahrukh khan, main hoon naa, फराह खान, रोहित शेट्टी, शाहरूख खान

फिल्म में सुष्मिता सेन को टीचर के रूप में ऐसे देखने के बाद बॉलीवुड में टीचर का ट्रेंड ही बदल गया था। वहीं फराह ने अब्बास टायरवाला को फिल्म में एक ऐसी लाइन लिखने को कहा था जिससे वो अपने भाई को खुद पर भरोसा दिला सकें और यहीं से फिल्म की लाईन मैं हूं ना आई।

फराह खान को तभी लगा कि यही फिल्म का टाईटल होना चाहिए। हालांकि लोगों ने उन्हें हमेशा कहा कि ये किसी आर्ट फिल्म का टाईटल लगता है। देखिए फिल्म के बारे में फराह खान ने और क्या क्या शेयर किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X