कुक का विदेशी स्वैग देख चौंक गईं मालकिन फराह खान, दिलीप का मालदीव वेकेशन बना B-Town का सबसे हॉट टॉपिक

Farah Khan Cook Dilip Viral Video: कोरियोग्राफर फराह खान से ज्यादा इन दिनों उनके कुक दिलीप चर्चाओं में हैं। फराह लगातार कुक दिलीप के साथ वीडियो शेयर करती हैं वह अपने कुक के हाथ के बने खाने की तारीफ करती थकती नहीं हैं। कुक दिलीप के खाने के इतने चर्चे हैं कि बड़े बड़े सितारे भी उनसे मिलने के लिए आते हैं। दिलीप का व्यवहार और खाने का स्वाद लोगों को प्रभावित कर देता है। फराह खान कुक दिलीप की मेहनत देख उनसे खुश हैं इसलिए फराह खान ने दिलीप के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में भेजा है। दिलीप आज कल इतने चर्चाओं में आ गए हैं कि अब तो उन्हें बड़े-बड़े ब्रांड के प्रमोशन मिलने लगे हैं।
मालदीव पहुंच बदला कुक दिलीप का लुक
फिलहाल तो आपको बता दें कि फराह खान के कुक दिलीप अपनी मालकिन के साथ मालदीव गए हैं। हाल ही में फराह खान ने अपने मालदीव वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुक दिलीप मालदीव पहुंचकर खूब एंजॉय कर रहे हैं। मालदीव पहुंचकर कुक दिलीप ने सबसे पहले अपने बालों का लुक बदला है। ब्लॉन्ड लुक में कहर ढा रहे अपने कुक को देख फराह खान भी उन्हें पहचान नहीं पा रही हैं। कुक दिलीप और फराह खान के मैनेजर मिलकर इतनी मस्ती करते हैं कि फराह इस ट्रिप पर अकेली पड़ जाती हैं, लेकिन वह कुक को देखकर काफी खुश होती है।
लोगों ने की फराह खान की जमकर तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुक दिलीप काफी मस्ती करते दिखते हैं कभी वह वॉटर मोटर राइट करते नजर आते हैं तो कभी बनाना राइड करते दिखते हैं। फराह खान और कुक दिलीप का ये मालदीव वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। बता दें कि फराह खान के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फराह खान जो कर रही हैं वह सच में तारीफ के काबिल है। वरना आजकल कौन ही अपने काम वालों को ट्रिप पर ले जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी मालकिन हो तो कोई भी काम वाला किसी दूसरे के घर काम मांगने नहीं जाएगा। बता दें कि यूजर्स फराह खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications