मालदीव वेकेशन पर जा रहे हैं फराह खान के कुक दिलीप, हसीना बोली- अब इसको कच्छे में देखना पड़ेगा

Farah Khan Cook Dilip Maldives: फिल्ममेकर फराह खान ने इंडस्ट्री में तमाम हीरोइनों का करियर चमकाया है। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग के जरिए अपने कुक दिलीप को भी काफी मशहूर कर दिया है। फराह खान अपने अपने कुक के साथ कई एड शूट करती भी दिखाई देती हैं।
फराह खान के कुक को बॉलीवुड में सभी सेलेब्स जानते हैं इसके साथ ही अब को दिलीप को पैपराजी भी पहचानने लगे हैं। दिलीप का गांव में पहले से ही तीन मंजिला बंगला बन रहा है, प्राइवेट लेक भी है और अब उसे अपना पासपोर्ट भी मिल गया है। फराह खान एक नया व्ल़ॉग सामने आया है।
इस व्लॉग में बताया कि वह दिलीप के साथ मालदीव की ट्रिप पर जा रही हैं। साथ ही मजाक में कहा कि यह शायद उनका आखिरी ट्रिप भी हो सकता हैं। वहीं, दिलीप ने बताया कि पासपोर्ट मिलने के बाद वह सबसे पहले कहां जाना चाहता है।
फराह खान हाल ही दिलीप के साथ एक्टर सोनू सूद के बंगले पर पहुंचीं और व्लॉग बनाया। सोनू ने फराह के लिए एवोकाडो टोस्ट बनाया। तभी फराह ने बताया कि वह दिलीप के साथ मालदीव जा रही हैं। हालांकि, फराह ने यह नहीं बताया कि वह ऐसे ही घूमने जा रही हैं या फिर कोई एड शूट या प्रोजेक्ट है।
व्लॉग में फराह खान के कुक दिलीप ने बताया कि उसे उसका पासपोर्ट मिल गया है। जब सोनू सूद ने दिलीप से पूछा कि वह कौन से देश घूमने जाना चाहेंगे, तो फराह बोलीं, 'अब ये दिन आ गए हैं। मैं और दिलीप कल मालदीव जा रहे हैं। मुझे दिलीप को कच्छे में देखना पड़ेगा। मुझे लगता है कि ये मेरी मालदीव की आखिरी ट्रिप होगी।'


Click it and Unblock the Notifications