कभी 300 रुपये कमाते थे दिलीप, आज फराह खान के व्लॉग से बन गए सुपरस्टार, अब लाखों में है कमाई

Farah Khan Cook Salary: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान हमेशा से अपनी हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली फराह खान आजकल फिल्मों से ज्यादा अपने यूट्यूब कुकिंग व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन व्लॉग्स में उनके साथ दिखाई देते हैं उनके कुक दिलीप, जो अब फराह की तरह ही पॉपुलर चेहरा बन चुके हैं।
अशनीर ग्रोवर के घर से वायरल हुआ किस्सा
हाल ही में फराह खान ने एक नया व्लॉग अपलोड किया, जिसमें वह अशनीर ग्रोवर के घर पहुंचीं। इस दौरान जब बातचीत दिलीप पर आई, तो अशनीर की मां ने एक पुराना किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि जब दिलीप दिल्ली में काम की तलाश में आए थे, तो उनकी शुरुआती सैलरी मात्र 300 रुपये थी।
यह सुनकर फराह खान हंस पड़ीं और मजाकिया अंदाज़ में बोलीं- "तो फिर मेरे पास आने पर सीधा 20,000 क्यों मांगे?" इसके बाद फराह ने इशारा करते हुए कहा कि आज इसकी सैलरी इतनी है कि पूछो ही मत।
दिलीप की सैलरी पहले भी बन चुकी है चर्चा का विषय
फराह खान अपने व्लॉग्स में अक्सर दिलीप की कमाई को लेकर मजेदार बातें करती रहती हैं। एक बार उन्होंने एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ शूट किए गए व्लॉग में मजाक-मजाक में कहा था कि "इस कमरे में दिलीप सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं।" इस बात से साफ है कि दिलीप की मेहनत और बढ़ती लोकप्रियता ने उनकी जिंदगी को बदल दिया है।
फराह खान का योगदान सिर्फ व्लॉग तक सीमित नहीं
फराह खान ने सिर्फ दिलीप को लाइमलाइट नहीं दी, बल्कि उनकी फैमिली को भी बेहतर जिंदगी देने में मदद की है। उन्होंने दिलीप के बच्चों का दाखिला एक इंग्लिश मीडियम के स्कूल में कराया है। इतना ही नहीं, उनके एक बच्चे को डिप्लोमा कोर्स करने में भी सहयोग दे रही हैं।
2024 से शुरू हुआ था सफर
साल 2024 में फराह खान ने दिलीप के साथ छोटे-छोटे कुकिंग और चैट से जुड़े व्लॉग्स यूट्यूब पर पोस्ट करना शुरू किए थे। शुरुआत में यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट था, लेकिन कुछ ही महीनों में इनके वीडियो वायरल होने लगे और दिलीप को एक अलग पहचान मिल गई। आज उनके व्लॉग्स में सिर्फ खाने-पीने की रेसिपी ही नहीं, बल्कि हंसी-मजाक, मजेदार बातचीत और बॉलीवुड सेलेब्स की झलक भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि दर्शक इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स तक पहुंचा दिलीप का नाम
फराह और दिलीप अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर जा चुके हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, राकेश रोशन, धनश्री वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हर व्लॉग में दिलीप का अंदाज और फराह का मजेदार ह्यूमर दर्शकों को खूब भाता है।
एक कुक से सोशल मीडिया स्टार तक
आज दिलीप सिर्फ फराह खान के कुक नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर टैलेंट को सही मंच मिले, तो जिंदगी पलभर में बदल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications