..................... Farah Khan confessed Suniel Shetty was not the first choice for Raghav in Main Hoon Naa - Hindi Filmibeat

फराह खान ने किया मैं हूं ना के लिए तीन एक्टर्स ने किया था फिल्म को रिजेक्ट

फराह खान की पहली फिल्म मैं हूं ना ने हाल ही में 15 साल पूरे किए और इस मौके पर फराह खान सोनी टीवी के शो द कपिल शर्मा शो में नज़र आईं। फराह खान और कपिल शर्मा एक साथ थे तो हंसी के ठहाके तो लगने ही थे। इस दौरान फराह खान ने अपनी पहली फिल्म के विलेन सुनील शेट्टी के बारे में बताया।

फराह ने बताया कि सुनील शेट्टी कभी उनका ऑप्शन ही नहीं थे। वो चाहती थीं कि ये रोल नसीरूद्दीन शाह करें लेकिन उन्होंने इतने दिन की शूटिंग के लिए मना कर दिया। इसलिए फराह ने उन्हें शाहरूख - ज़ाएद के पिता का किरदार करने के लिए मनाया। इसके बाद वो कमल हासन से मिलने चेन्नई गईं लेकिन उन्होंने भी पढ़ते ही फिल्म मना कर दी।

farah-khan-confessed-suniel-shetty-was-not-the-first-choice-for-raghav-in-main-hoon-naa

इसके बाद फराह खान ने नाना पाटेकर को अप्रोच जिन्होंने कुछ बदलाव मांगे। फराह ने बदलाव किए लेकिन फिर भी नाना ने फिल्म नहीं की। इसके बाद फराह सुनील शेट्टी के पास पहुंची जिन्होंने फर्स्ट हाफ सुनकर ही फिल्म करने के लिए हामी भर दी थी। पहले इस फिल्म का नाम हम तुम रखा गया था।

लेकिन इसके बाद फिल्म का नाम मैं हूं ना रखने के पीछे भी काफी दिलचस्प कहानी है। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ और मज़ेदार बातें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X