आप और सलमान एक जैसे ही हो... क्यों फराह खान ने की भाईजान और रामदेव की तुलना, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी फिल्ममेकर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि फराह खान इन दिनों अपने पॉडकास्ट की वजह से चर्चाओं में हैं। फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ एक यूट्यूब चैनल बनाया है जो जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। फराह खान लगातार किसी ना किसी स्टार के घर जाती हैं उनकी लाइफ स्टाइल दिखाती हैं। फराह के डीटेल वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है आज के इस वीडियो में खास क्योंकि इस बार फराह खान गई हैं बाबा राम देव के पास और उन्होंने कर दी है रामदेव और सलमान खान की तुलना।
रामदेव का कमरा देख चौंक गईं फराह खान
दरअसल फराह खान हाल ही में बाबा रामदेव से मिलने गई थीं। जहां उन्होंने बाबा रामदेव की कुटिया देखी और उसके बाद वो जगह देखी जहां बाबा रामदेव सोते हैं। बाबा रामदेव के आलीशान आश्रम को देख फराह खान के तो होश ही उड़ जाते हैं। बाबा रामदेव फराह से कहते हैं कि मेरी तो बस से छोटी सी झोपड़ी है बाकी सब तो इन लोगों का है जो लोग सेवा में लगे हैं। बाबा रामदेव की लग्जरी झोपड़ी देख फराह खान कहती हैं कि बाबा मुझे भी ऐसी दो चार झोपड़ी दे दो। ये सुनते ही बाबा रामदेव हंसने लगते हैं।
सलमान खान से की फराह ने रामदेव की तुलना
फराह खान जब उस कमरे को देखती हैं जिसमें बाबा रामदेव सोते हैं। कमरा लाल पत्थरों का बना होता है और कमरे में से चंदन की खुशबू आ रही होती है जो फराह को काफी पसंद आती है। बाबा रामदेव कहते हैं कि यहां जो दरवाजे लगे हैं कि देवदार के हैं। लेकिन फराह देव दारू समझ बैठती हैं। फराह रामदेव का कमरा देख कहती हैं कि आप और सलमान खान एक जैसे हो। वो भी 1 बीएचके में रहता है और पूरा घर बाकियों के लिए छोड़ दिया है। ऐसे ही आप हो बस एक कमरा है बाकी सब दूसरों के लिए है। बता दें कि सोशल मीडिया पर फराह खान का पॉडकास्ट काफी पसंद किया जा रहा है। फराह के खासतौर पर इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











