बोमन के साथ कास्टिंग काउच, वैन में किस और 'सौतन' की एंट्री, Farah Khan के व्लॉग में हुए कई खुलासे

Farah Khan

Farah Khan Casting Couch with Boman Irani: फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का लेटेस्ट व्लॉग इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस बार वो अपने पुराने दोस्त और एक्टर बोमन ईरानी के घर पहुंचीं और उनके साथ मस्ती भरी बातें करते हुए एक दिलचस्प वीडियो शूट किया। लेकिन इस वीडियो का सबसे चौंकाने वाला और मजेदार हिस्सा रहा 'कास्टिंग काउच' को लेकर फराह का बयान।

फराह ने कास्टिंग काउच की कही बात

फराह ने इस व्लॉग में खुलासा किया- "मैंने कभी कास्टिंग काउच नहीं किया... सिर्फ बोमन के लिए सोचा था!" बातों ही बातों में फराह ने बोमन से कहा- "अगर कभी कास्टिंग काउच करने का मन हुआ होता, तो सिर्फ बोमन के लिए!" फिर हंसते हुए उन्होंने कहा- "पर इसने तो बिना काउच पर बैठे ही रोल ले लिया!"

दिलीप को नहीं पता था 'कास्टिंग काउच' क्या होता है

फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी इस व्लॉग में नजर आए। जब फराह ने दिलीप से पूछा कि 'कास्टिंग काउच' का मतलब पता है या नहीं, तो उन्होंने मासूमियत से कहा- 'नहीं मैम।' इस पर फराह ने राहत की सांस ली और बोलीं- 'बहुत बढ़िया! अब तू किचन में जा।'

जेनोबिया को कहा 'सौतन'

जब फराह बोमन के घर पहुंचीं, तो बोमन की पत्नी जेनोबिया ने दरवाजा खोला। उन्हें देखते ही फराह मजाक में बोलीं- 'आ गई मेरी सौतन!' इस पर बोमन बोले- 'तू मेरी बीवी को सौतन बोलती है? तू ही असली सौतन है!' इस हंसी-मजाक के माहौल के बीच जेनोबिया बिलकुल कूल रहीं।

किसिंग सीन की कहानी

फराह और बोमन ने अपनी फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' की शूटिंग की बात की। बोमन ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में दो किसिंग सीन थे, लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। बोमन ने मस्ती में कहा- 'हमने वैन में किसिंग सीन की प्रैक्टिस की थी।' फराह तुरंत बोलीं- 'सब झूठ है! कुछ नहीं हुआ था।'

फराह और बोमन की दोस्ती, ह्यूमर और ईमानदारी से भरी इस बातचीत ने फैंस को खूब हंसाया। कास्टिंग काउच पर किया गया फराह का हल्का-फुल्का मजाक भले ही एक जोक था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने तुरंत ध्यान खींचा।

More from Filmibeat

Read more about: farah khan boman irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X