दिन दहाड़े Farah Khan को अपने बेडरूम में ले गए Karan Johar, दिखाई इतनी बड़ी चीज कि फराह का खुला रह गया मुंह

Farah Khan Karan Johar Video: फराह खान और करण जौहर की हंसी-मजाक अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार भी, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक और मजेदार वीडियो शेयर किया, जहां करण जौहर ने फराह खान को कुछ ऐसा दिखाया कि वो खुद को गरीब समझने लग गईं।
रविवार को, फराह ने करण जौहर के नए वॉक इन क्लोजेट का विजिट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो ज्यादातर चमकदार जैकेट, शर्ट्स से भरी हुई थी। करण जौहर की रईसी देखकर फराह खान खुद को गरीब कहने लगीं। उन्होंने करण के कपड़े देखकर कहा- 'मैं खुद को बहुत गरीब महसूस कर रही हूं'।
वीडियो में फराह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हम करण जौहर के नए क्लोजेट में जा रहे हैं!" करण भी अपना क्लोजेट दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड दिखते हैं। वो फराह को अंदर बुलाकर कहते हैं कि क्लोजेट की तरफ जाने से पहले आपको मेरे बड़े से बेडरूम से होकर जाना पड़ेगा। इस पर फराह कहती हैं कि मैं तुम्हारे बेडरूम से गुजरने के लिए तैयार हूं।
करण अपने क्लोजेट की तरफ पहुंचे और उन्होंने ढेर सारी आलमारियां दिखाईं। हर एक आलमारी में उन्होंने अलग-अलग तरह की जैकेट्स रखी हुई थीं। किसी में उन्होंने प्रिंटेड जैकेट्स रखी थीं, किसी में चमकीली, किसी में बेसिक प्लेन और ये सब देखकर फराह की आंखें फटी की फटी ही रह गईं। हालांकि करण के कुछ कपड़ों का फराह ने मजाक भी उड़ाया।
इस बीच, करण की आखिरी फिल्म, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', पिछले साल जुलाई में रिलीज होने के बाद एक बड़ी हिट बन गई। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को कई फैंस ने करण की अब तक की सर्वश्रेष्ठ निर्देशित फिल्म बताया था।


Click it and Unblock the Notifications