फराह खान ने सोनाक्षी को बोला 'सूर्पनखा' तो एक्ट्रेस बोलीं- हरकतें तो मेरी ऐसी ही हैं पहले ही नाक कटवा चुकी हूं

Sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जहीर और सोनाक्षी दोनों सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं जब से सोनाक्षी की वेडिंग डेट फिक्स हुई है तब से एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि सोनाक्षी रजिस्ट मैरिज करे रही हैं। खबरें हैं कि उनकी शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए खास थीम भी चुनी है। वहीं आज से सोनाक्षी की हल्दी की रस्म भी शुरू होने जा रही हैं।

जहीर इकबाल से शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा काफी काफी ट्रोल भी हुई हैं। इतना ही नहीं सोनाक्षी की फैमिली की तरफ से भी कुछ खास रिएक्शन नहीं आया है। कहा यह भी जा रहा है कि भाई लव सिन्हा और मां ने सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से फैन्स के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या फैमिली इस शादी का हिस्सा बनेगी ? ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी किसी बात को लेकर खुद के लिए कुछ ऐसा बोल देती हैं जिसे सुन फैन्स भी हैरान रह जाते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह खान सोनाक्षी सिन्हा से कहती हैं कि सोनाक्षी जिस घर में रहती हैं वहां का नाम रामायण है पिता का नाम शत्रुघ्न है इसके बाद सोनाक्षी कहती हैं की पूरी हिस्ट्री बताएं। भाइयों का नाम है राम, लक्ष्मण, भरत है फिर सोनाक्षी कहती हैं कि मेरे भाई का नाम है लव-कुश। इसके बाद फराह पूछती हैं कि तुम्हारा नाम भी कुछ रामायण से मिलता जुलता तो नहीं सूर्पनखा जैसा कुछ।

फराह की इस बात को सुन सोनाक्षी कहती हैं कि सूर्पनखा वाले काम तो कर ही रही हूं मैं, पिछली बार नाक कटवा दी थी मैंने इस बार...नहीं कटवाऊंगी। इसके बाद सोनाक्षी और फराह हंसने लगती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X