शाहरुख खान को किस स्टार ने माना सबसे हैंडसम फ्रेंड..आप भी जानिए
फराह खान और शाहरुख खान की दोस्ती जगजाहिर है।दोनों पिछले कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और शाहरुख खान फराह खान की फिल्म मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर में काम कर चुके हैं। कई बार दोनों एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं।
एक बार फिर फराह खान ने शाहरख खान के तारीफों के पुल बांधे और उन्हें अपना मोस्ट हैंडसम फ्रेंड बुलाया। दरअसल शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में फराह खान ने अपनी और शाहरुख खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

फराह खान, करण जौहर और जूही चावला शाहरुख खान के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं जिनके साथ वो अक्सर पार्टी करते नजर आते रहते हैं।इन दिनोंहमारे बॉलीवुड स्टार्स दिवाली सेलिब्रेशन में व्यस्त हैं और हर रोज कहीं ना कहीं की दिवाली सेलिब्रेशन की हम तस्वीरें देखते हैं।
फिलहाल शाहरुख खान अपनी आनंद एल राय के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो एक बौने इंसान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हैं। इसमें दीपिका पादुकोण भी गेस्ट अपीयरेंस दी हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications