'आज के एक्टर्स को 4-4 वैनिटी वैन चाहिए..' फराह खान ने तोड़ी चु्प्पी, पुरानी हीरोइनों की तारीफ की!

फराह खान एक कोरियोग्राफर होने के साथ साथ फिल्म निर्देशिका भी हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो मुंहफट हैं और किसी को भी कुछ भी बोल देती हैँ। लेकिन इस दौरान उन्होने कुछ सितारों की पोल खोल दी है।
दरअसल उन्होने स्टार्स और उनकी वैनिटी वैन को लेकर बढ़ती मांगों को लेकर कटाक्ष किया है जो चर्चा में हैं। फराह खान के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनको निजी इस्तेमाल के लिए एक नहीं बल्कि चार वैनिटी वैन की जरूरत होती है।
जैसे ही ये बात फराह खान ने कही लोग हैरान हैं और उन सितारों के नाम जानना चाहते हैँ। फराह खान ने कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं। इस लिस्ट में ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में शामिल हैं। फराह खान लगातार काम कर रही हैं और अक्सर रियालिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं।
क्या बोलीं फराह
फराह खान बोलीं, "जब तक वैन नहीं आतीं, वो लोग किसी तरह का काम नहीं करते हैं। आजकल हर एक्टर के पास अपने लिए करीब चार वैन हैं। एक पर्सनल उनके लिए, एक उनके जिम के लिए है, एक उनके स्टाफ के लिए है, एक फिर फूड ट्रक होता है लेकिन वो अलग है।'' फराह खान इस दौरान दीपिका कक्कड़ से बात कर रही थीँ। उनकी बातों ने कई लोगों का ध्यान खींचा है।
पहले की हीरोइनों का किया जिक्र
फराह खान आज कल की एक्ट्रेसेस के नखरों को लेकर बात की और पहले की हीरोइनें का उदाहरण रखा। उन्होने कहा, "पहले हीरोइनें पेड़ों के पीछे कपड़े बदलती थीं, हम उनके लिए तौलिये रखते थे। मैंने यह उनके लिए किया है। जब आप बाहर शूटिंग के लिए जाते हैं तो आप ऐसा करते हैं।'' फराह ने ये भी कहा कि, ''अब तो एक्टर्स तब तक कुछ नहीं करते हैं जब तक की वैनिटी नहीं आ जाती है।''


Click it and Unblock the Notifications