दीपिका-रणवीर से विवाद की खबरों के बीच फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, इसलिए नहीं करतीं इस्टाग्राम पर फॉलो!

Farah Khan

Farah Khan on Deepika Padukone- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर खबरें आईं थीं कि फराह खान से उनका कुछ विवाद चल रहा है। कहा जा रहा था कि फराह ने दोनों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

कई तरह की बातें हो रहीं थीं और अनुमान लगाए जा रहे थे कि उनको एक दूसरे से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन इन अफवाहों के बीच फराह खान खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बता डाली है। फराह का कहना है कि विवाद की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

हम एक दूसरे को फॉलो नहीं करते

फराह खान ने सारी खबरों के बेकार बताते हुए कहा है, "शुरु से हम लोग एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। हैप्पी न्यू ईयर की वक्त ये हम लोगों ने तय किया था कि हम डायरेक्ट मैसेज पर बात करें और इंस्टाग्राम से मतलब नहीं रखेंगे। हम लोग एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी नहीं देते क्योंकि दीपिका को यह पसंद नहीं है। जो मैने 8 घंटे वाला मजाक किया था वो दिलीप को यह कहने के लिए था कि अब वह भी 8 घंटे काम करेंगे, हम लोग जबकि 2 घंटे काम करते हैं।''

दीपिका की बेटी से मुलाकात

फराह खान ने क्लियर किया कि, ''ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि मैं उन लोगों में से थी जो कि दीपिका की बेटी से मिलने के लिए सबसे पहले पहुंची थी। फालतू जो विवाद फैलाए जाते हैं वो बंद होने चाहिए। आयुष को लेकर कहा गया था कि मैने उसको नजरअंदाज किया है जबकि हम पहले ही ऊपर मिलकर आ चुके थे।''

फराह खान का आगे कहना है कि, ''इस तरह से लोगों के बीच गलतफहमियां होती हैं और मैं तो विवाद होने से पहले ही फोन मिलाकर बात कर लेती हूं।'' फिल्ममेकर और कोरियाग्राफर फराह खान का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर अपनी राय भी दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: farah khan deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X