राजकुमार राव और पत्रलेखा की पायजामा पार्टी में नाइटी में नजर आईं फराह खान, तस्वीरें वायरल

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को कई दिन हो चुके हैं। लेकिन अब राजकुमार राव ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो और तस्वीरें शेयर किये हैं। इन नई फोटो में राजकुमार राव ने शादी में हुई पायजामा पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में राजकुमार राव की दोस्त फराह खान भी पहुंची। वहीं एक अन्य वीडियो में राजकुमार राव पत्रलेखा को भी सिंदूर लगाने को कहते हैं। वेडिंग वीडियो में फैंस को पूरी शादी देखने को मिलती है। वीडियो बेहतरीन है।

बात करें पायजामा पार्टी की तो राजकुमार राव के साथ पत्रलेखा शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं कोरियोग्राफर फराह खान इस तस्वीर में हसंती मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उन्होंने नाइटी और चप्पल कैरी की हुई है।

Farah Khan

राजकुमार राव ने वेडिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरे और शादी की तमाम रस्में नजर आ रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ने ही इस खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिश्ते की शुरुआत से होती है जब दोनों ने 11 साल तक इस रिश्ते को निभाया और एक दूसरे का साथ दिया।

राजकुमार राव स्टेज पर पत्रलेखा को जीवनसाथी बनने के लिए शुक्रिया कहते हैं और पत्रलेखा भी इसके लिए उन्हें थैंक्यू कहती हैं। इसी के साथ फैंस को इस वीडियो में दुल्हन बनी पत्रलेखा की एंट्री, गठबंधन, वरमाला समेत सभी मोस्ट यादगार पल देखने को मिलते हैं।

इस वीडियो में राजकुमार राव पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरते हैं और बहुत ही रोमांटिक अंदाज में होने वाली पत्नी से कहते हैं कि वह भी थोड़ा सा सिंदूर लगा दे। इसके बाद पत्रलेखा हंसते हुए राजकुमार की मांग में सिंदूर लगाती हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की कई फोटोज तो अब तक देखे थे लेकिन ये अनदेखा वीडियो बेहद खास है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X