..................... 'मैं हूं ना' को लेकर फराह खान ने सुष्मिता सेन से मांगी थी माफी Farah Khan apologized to Sushmita Sen for 'Main Hoon Na', you will be shocked to know the reason - Hindi Filmibeat

'मैं हूं ना' को लेकर फराह खान ने सुष्मिता सेन से मांगी थी माफी, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

sushmita sen, farah khan

सुष्मिता सेन का एक बयान इस वक्त काफी तेजी से चर्चा में है जो कि उन्होने फिल्म मैं हूं ना और इसकी डायरेक्टर फराह खान को लेकर दिया है। सुष्मिता सेन का कहना था कि इस फिल्म की एडिटिंग के बाद फराह खान ने उनसे मांफी मांगी की और इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इस दौरान वो एक इंटरव्यू दे रही हैं और उन्होने शाहरुख खान स्टारर फिल्म को लेकर बात की जो कि साल 2004 में रिलीज हुई थी। सभी जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान, जायद खान और अमृता राव लीड रोल में थे। फिल्म में उनका किरदार का नाम चांदनी चोपड़ा था 'छोटा लेकिन काफी शक्तिशाली', किरदार था।

सुष्मिता ने कहा, "फराह खान ने मेरी डायरेक्टर को फोन किया और कहा, 'सुश, मैंने फाइनल एडिट देखा है और मुझे आपसे माफी मांगनी है। बेशक शाहरुख की भूमिका है, जायद और अमृता की भूमिका है।" भूमिका, लेकिन आप बमुश्किल वहां हैं'।

तो मैंने कहा, 'यह ठीक है फराह, हमारे बीच एक सौदा हुआ था, आपने अपना वादा निभाया और मैंने इसे निभाया। यह हो गया, अब इसके बारे में चिंता मत करो।' लेकिन अंदर ही अंदर मैं सोच रही था, 'अरे नहीं, मैं मुश्किल से ही वहां हूं!' (मैं हूं ना) की स्क्रीनिंग फिल्म सिटी में हुई। मेरा फोन बजने लगा। और मुझे नहीं पता कि यश जी मुझे क्यों बुला रहे हैं, इंडस्ट्री का पूरा समूह बुला रहा है।

तो अब डर डर के मैं फोन उठाती हूं।" सुष्मिता सेन के इस बयान के बाद लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हालांकि बेहद कम समय में ही सुष्मिता सेन इस फिल्म में अपनी छाप छोड़ दी थी और काफी ज्यादा पसंद की गईं थीँ। इस वक्त वो सीरीज ताली को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं और काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

Read more about: sushmita sen farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X